BengabadGiridih jharkhandHAZARIBAGHदुनियादेशधर्म
Trending

बेंगाबाद में धावा दल की कार्रवाई, सर्विस सेंटर से बाल मजदूर का किया गया रेस्क्यू …

दिनांक – 11-03-2026

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे Pan India Rescue and Rehabilitation Campaign के अंतर्गत धावा दल द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आज अफरोज होंडा सर्विस सेंटर, बेंगाबाद में छापेमारी कर एक बाल मजदूर को मुक्त कराया गया। रेस्क्यू किए गए बच्चे को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बेंगाबाद सदानंद कुमार द्वारा किया गया। धावा दल ने सूचना के आधार पर सर्विस सेंटर में छापेमारी की, जहां एक नाबालिग बच्चे से काम कराया जा रहा था। जांच के दौरान यह पाया गया कि बच्चा बाल श्रम की स्थिति में कार्य कर रहा था, जिसके बाद उसे तुरंत वहां से मुक्त कराया गया।

रेस्क्यू के बाद बच्चे को आवश्यक देखभाल एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसके पुनर्वास एवं आगे की सहायता के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम एक गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में बनवासी विकास आश्रम, गिरिडीह की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था की ओर से उत्तम कुमार (कार्यक्रम समन्वयक), उज्जवल मिश्रा, रूपा कुमारी तथा उत्तम कुमार सिंह (सामुदायिक कार्यकर्ता) सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। टीम के सदस्यों ने बताया कि बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित बचपन मिलना उनका अधिकार है, इसलिए समाज के सभी लोगों को बाल श्रम के खिलाफ आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी जागरूक करते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना कानूनन अपराध है। यदि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन या संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण और शिक्षा का अधिकार मिल सके।

धावा दल ने स्पष्ट किया कि जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जहां भी बच्चों से अवैध रूप से काम कराया जाएगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!