GiridihJamuaदिल्ली NCRदेश
Trending

गिरिडीह (जमुआ): बुढ़िया नदी तट पर श्री श्री 108 भूतनाथ महादेव मंदिर में विराट यज्ञ व कथा का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद…

गिरिडीह (जमुआ): गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत बुढ़िया नदी तट स्थित पाराखारो में श्री श्री 108 भूतनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित विराट धार्मिक अनुष्ठान का गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हो गया। यह भव्य यज्ञ एवं धार्मिक आयोजन दिनांक 05 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक लगातार आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जगतगुरु कथावाचक श्री धीरेंद्राचार्य जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूक किया। वहीं यज्ञ के मुख्य आचार्य के रूप में आचार्य संदीप मुकूटधारी पाठक (बसखारो) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। कथा वाचन में कथावाचिका सुश्री किरण प्रज्ञा मानस मणि (झांसी) ने भी अपनी आध्यात्मिक वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

यह धार्मिक आयोजन यज्ञ सेवा समिति एवं पाराखारो, बसखारो, बंशीडीह, नावाडीह सहित आसपास के ग्रामवासियों के सहयोग से बुढ़िया नदी तट पर संपन्न कराया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

 

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

जमुआ से अधिक जानकारी दे रहे हैं NO1NEWS चैनल के स्थानीय संवाददाता नवीन कुमार उर्फ नवीन राज टाइगर।

NAWIN RAJ TIGER (JH / BR HEAD)

झारखंड और बिहार का सबसे भरोसेमंद हिंदी रीजनल न्यूज़ चैनल। यहाँ पाएँ – 📰 ताज़ा खबरें ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🏛 राजनीतिक अपडेट 🌍 राज्य और देश की प्रमुख घटनाएँ हमारा उद्देश्य है – तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार आप तक पहुँचाना। झारखंड-बिहार की हर छोटी-बड़ी ख़बर के लिए बने रहिए हमारे NO1NEWS JHARKHAND, BIHAR के साथ। Mob: 8797907771

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!